Click Here
Click Here
Click Here

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आवास के समीप शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ट्रक की चपेट में...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आवास के समीप शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड निवासी 22 वर्षीय गोपी कुमार, पिता राजकुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय करण कुमार, पिता बहादुर थापा के रूप में हुई है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

100 मीटर तक घसीटती रही ट्रक 

जानकारी के अनुसार गोपी अपने दोस्त करण के साथ बाइक से झुमरीतिलैया से कोडरमा स्थित नानी के घर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोल्डर लदी ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जेजे कॉलेज के पास तक ले गई. शोर सुनकर ट्रक चालक ने जेजे कॉलेज के पास वाहन रोका और मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने ट्रक किया जब्त 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोपी कुमार को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ALSO READ: अभिजीत तिवारी हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *