Chakardharpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के निर्देश पर तथा प्रखंड समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव के आदेशानुसार बीएलए-2 के नव नियुक्त सदस्यों के प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी.
बैठक 31 मई को सुबह 11 बजे वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी. बैठक में बीएलए-2 सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं बूथ स्तर पर कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा बूथ कमिटियों के गठन पर चर्चा की जाएगी. झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई ने सभी बीएलए-2 सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा है कि बैठक की सफलता के लिए सभी की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि निर्धारित समय पर कार्यक्रम शुरू किया जा सके. उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है.

