Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शोषणमुक्त समाज की बुनियाद पर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : अविनाश देव

Palamu : सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने वाले बिहार के प्रख्यात समाजवादी नेता एवं ‘बिहार लेनिन’ के नाम से...

Palamu : सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करने वाले बिहार के प्रख्यात समाजवादी नेता एवं ‘बिहार लेनिन’ के नाम से विख्यात शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मेदिनीनगर के मोहन पिक्चर पैलेस में फिल्म के प्रथम प्रदर्शन के अवसर पर संत मरियम विद्यालय के निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश देव ने अपने वैचारिक साथियों के साथ फिल्म देखी और इसके सामाजिक संदेश की सराहना की. अविनाश देव ने कहा कि जगदेव प्रसाद का पूरा जीवन शोषण, सामाजिक गैर-बराबरी, जातिवाद, छुआछूत, अंधविश्वास और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है. उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं के विरुद्ध आवाज बुलंद की और वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया. इसी संघर्ष के कारण वे वर्चस्ववादी ताकतों के निशाने पर आए और अंततः शहादत को प्राप्त हुए.

जगदेव प्रसाद के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी, विशेषकर हिंदी भाषी राज्यों में, सामाजिक और आर्थिक विषमताएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं. ऐसे में जगदेव प्रसाद के विचार और संघर्ष आज भी प्रासंगिक हैं. फिल्म उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है और युवाओं को सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करती है. अविनाश देव ने सुझाव दिया कि इस फिल्म का प्रदर्शन केवल सिनेमाघरों तक सीमित न रहकर गांवों के चौपालों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके विचारों और संघर्षों से परिचित हो सकें. उन्होंने कहा कि युवाओं को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए और समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

प्रेम कुमार विद्यार्थी और फिल्म टीम को अविनाश देव ने दी बधाई

उन्होंने फिल्म के निर्माता प्रेम कुमार विद्यार्थी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष को बड़े पर्दे पर लाना एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और सामाजिक पहल है. साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से भी अपील की कि जगदेव प्रसाद के विचारों और सामाजिक योगदान पर गंभीर शोध कार्य किए जाएं. अविनाश देव ने उम्मीद जताई कि फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द दर्शकों के सामने आएगा, जिससे जगदेव प्रसाद के जीवन के अन्य महत्वपूर्ण और कम चर्चित संघर्षों को भी समाज जान सकेगा. उन्होंने कहा कि शोषणमुक्त और समानतापूर्ण समाज की स्थापना ही एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र की वास्तविक नींव है.

Also Read : SBI से निकाले गए सुरक्षाकर्मियों ने बारिश-आंधी के बीच किया प्रदर्शन, JMM का मिला समर्थन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *