Click Here

झारखंड में पानी का नया कनेक्शन पड़ सकता है जेब पर भारी, 20% तक बढ़ सकती है फीस

Ranchi: झारखंड के शहरों में घर तक पानी पहुंचाने के लिए अब ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. नगर निकायों में नए...

New water connections in Jharkhand could be a burden on the pocket, with fees increasing by up to 20%.

Ranchi: झारखंड के शहरों में घर तक पानी पहुंचाने के लिए अब ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. नगर निकायों में नए वाटर कनेक्शन की फीस बढ़ाने की तैयारी चल रही है. शुरुआती आकलन में शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना सामने आई है. हालांकि, अभी इस पर अंतिम मुहर नहीं लगी है.दरअसल, राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों से पिछले तीन वर्षों में जलापूर्ति व्यवस्था और उससे जुड़े खर्च का ब्योरा मांगा था. अब तक 30 नगर निकाय अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप चुके हैं. इन रिपोर्टों के आधार पर विभाग यह समझने की कोशिश कर रहा है कि मौजूदा कनेक्शन शुल्क को किस स्तर तक संशोधित किया जाना चाहिए.

रखरखाव और विस्तार के बढ़ते खर्च का दिया जा रहा हवाला

नगर निकायों के मुताबिक शहरों में जलापूर्ति व्यवस्था को चालू रखने में लगातार खर्च बढ़ रहा है. पाइपलाइन की मरम्मत, जलापूर्ति योजनाओं का रखरखाव, नई पाइपलाइन बिछाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत है. इसी वजह से कनेक्शन शुल्क को मौजूदा दरों के मुकाबले बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है.

49 नगर निकायों पर लागू हो सकती है नई दर

फिलहाल विभाग 30 निकायों से मिली रिपोर्टों का विस्तृत अध्ययन कर रहा है. समीक्षा पूरी होने के बाद शुल्क संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. राज्य स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ही नई दरों की अधिसूचना जारी होगी. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका असर केवल उन 30 निकायों तक सीमित नहीं रहेगा. राज्य के सभी 49 नगर निकायों में वाटर कनेक्शन की नई दरें लागू की जा सकती हैं.

ALSO READ : गिरिडीह में JMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संजय सिंह बोले- ‘छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर अराजकता फैलाने की कोशिश, भाजपा का बंद रहा बेअसर’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *