Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पहुंची CJP के प्रतिनिधि

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों...

RANCHI
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. अब इस छात्र आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर के नागरिक अधिकार संगठन सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) का भी सीधा समर्थन मिल गया है. CJP के प्रतिनिधिमंडल ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से सीधी बातचीत की और उनकी मांगों व अब तक के घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान संगठन की ओर से आश्वासन दिया गया कि वे छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग के लिए इस लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े रहेंगे.

CJP प्रतिनिधिमंडल का रांची दौरा और छात्रों का स्वागत:

CJP एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में CJP के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुकेश और नेशनल कोऑर्डिनेटर अक्षय शिंदे समेत संगठन के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे. धरनास्थल पर पहुंचने पर लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया. बातचीत के दौरान CJP के प्रतिनिधियों ने छात्रों से अब तक आयोजित परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों, अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों और प्रशासन के रवैये के बारे में विस्तार से चर्चा की. संगठन के नेताओं ने माना कि युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर छात्रों का साथ देना बेहद जरूरी है.

ALSO READ: सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस पर चांडिल में गूंजेगी एकता की हुंकार, निकलेगी भव्य बाइक रैली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *