Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राहुल का छात्रों से संवाद: राहुल गांधी ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार किया खत्म, सिस्टम पर RSS का कब्जा’

Rahul Gandhi’s dialogue with students: शनिवार को छात्रों से संवाद करने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे....

Rahul Gandhi's dialogue with students: Rahul Gandhi said- 'Narendra Modi, Amit Shah and Adani have destroyed employment, RSS has taken over the system'

Rahul Gandhi’s dialogue with students: शनिवार को छात्रों से संवाद करने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया. बीजेपी के पास पहले 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ एक राजनीतिक पार्टी का बैंक बैलेंस है. पॉलिटिकल सिस्टम चलाते हैं. हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं. ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक. विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं.

रोजगार के सारे दरवाजे बंद : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं. दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम दिखेगा, मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा. जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पहुंची CJP के प्रतिनिधि

‘एयरपोर्ट अडानी को बेच दिया, नवरत्नों को बेच दिया’

राहुल गांधी ने कहा कि देश के नवरत्नों को बेच दिया गया. एयरपोर्ट पूरा अडानी को दे दिया. आपके डेटा का प्रयोग करके एआई से सारे दरवाजे बंद कर दिए गए. सिस्टम की बात कर रहा हूं. यह सिस्टम कौन चलाता है. डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी है.

आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि आप भारत की शक्ति हो आप भारत की शान हो. कहा कि जब में ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा रहा होता, मैं युवाओं की बात कर रहा होता हूं.

छात्रों ने बताई अपनी परेशानियां

इससे पहले यूपीपीएससी के प्रतियोगी छात्र ने नार्मलाइजेशन का मुद्दा उठाया. अविनाश नाम के छात्र ने कहा कि 2018 में शिक्षक भर्ती के लिए की थी. अभी तक उसी की तैयारी कर रहा हूं. जगह खाली है लेकिन वैकेंसी नहीं है. सरकार चाहे तो भर्ती हो जाए. 18 से आज तक धरना और ज्ञापन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई. यूपी ट्रिपल एससी की नौ से दस भर्ती आज तक नहीं हुई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *