Saraikela: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तराई में बसे बहुल आदिवासी गांव माकूलाकोचा में तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को ग्रामीण उत्साह के साथ इस दिवस को मनाने में जुटे हैं.

दलमा की तराई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आदिवासी भाई-बंधुओं के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है. आयोजन समिति ने सभी आदिवासी समाज के सदस्यों से अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और पारंपरिक परिधान में शामिल होने का आह्वान किया है.

आदिवासी संस्कृति और एकता का दिया जाएगा संदेश
आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश दिया जाएगा.

कार्यक्रम का विवरण:
स्थान: ग्राम सभा कार्यालय, माकूलाकोचा
समय: दोपहर 12:30 बजे
कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज समाज के सदस्य शामिल होंगे. इनमें बलराम सिंह भूमिज, शंकर भूमिज, बृहस्पति भूमिज, रूपाई सिंह भूमिज, दशरथ भूमिज, मधुसुदन भूमिज और रतन सिंह सहित अन्य आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहेंगे.
ALSO READ: जामताड़ा: JPSC मामले में इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, बोले- अनियमितताएं भाजपा शासनकाल से जुड़ी

