जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

Jamtara: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को जामताड़ा में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत...

जुलूस-ए-मोहम्मदी

Jamtara: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को जामताड़ा में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए. शहर की सड़कों पर नात और नारों की गूंज सुनाई दी. जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस शहर में पहुंचे और विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे. जुलूस में शामिल लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. राजबाड़ी कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे. शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर पूरी दुनिया में लोग खुशियां मनाते हैं. इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया. उन्होंने जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

झामुमो नेता लालू अंसारी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जामताड़ा में जुलूस निकाला गया. उन्होंने कहा कि जामताड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है. उन्होंने बताया कि रात में मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. वहीं जसीम अंसारी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने आपसी भाईचारे और एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया है. जुलूस के माध्यम से इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. जुलूस शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. रात में मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

ALSO READ: झारखंड में बारिश की रफ्तार बढ़ी, कई जिलों में सामान्य से अधिक पानी, अब सिर्फ 10 फीसदी की कमी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *