Hazaribagh: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जयप्रकाश भाई पटेल ने की.
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर निर्भर है. उन्होंने आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए.
प्रखंड से पंचायत स्तर तक बढ़े गतिविधियां
प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत बताई. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जनता से मिले सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा.
जन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्देश
लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर जोर दिया. बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला: आरोपी मुमजात अंसारी की एबीपी पर 25 को होगी सुनवाई
