Bandgaon: जमशेदपुर बर्मामाइंस के गांधी नगर पंच रोड निवासी किशन खंडाइत सैमसंग स्क्रीन टच मोबाइल 6 मार्च 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान बस्तमपदा गांव में खो गया था. इस संबंध में आवेदक किशन खंडाइत द्वारा कराईकेला थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. इसके बाद कराईकेला थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं लगातार खोजबीन की गई. थाना प्रभारी प्यारे हसन के प्रयास से आखिरकार मोबाइल बरामद कर लिया गया. आज 27 मई 2026 को कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन द्वारा आवेदक किशन खंडाइत को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस सौंप दिया गया.

लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता
इस मौके पर थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि कराईकेला थाना क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है और लोगों से अपील की, कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत थाना में दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके. मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक एवं उनके परिजनों ने कराईकेला थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: आपदा प्रबंधन को लेकर हजारीबाग उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
