जामताड़ा: ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत का डबल धमाका, बालक-बालिका दोनों वर्गों की बनी चैंपियन

स्वर्गीय राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल कबड्डी चैंपियनशिप का शानदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Jamtara: जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में...

Jamtara, Om Prakash Kabaddi Academy India's double blast, became champions in both boys and girls categories
  • स्वर्गीय राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल कबड्डी चैंपियनशिप का शानदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Jamtara: जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हो गया. चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले हुए. प्रतियोगिता में सब-जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. बालिका वर्ग में 10 तथा बालक वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया. पूरे टूर्नामेंट में ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत का दबदबा देखने को मिला. अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर डबल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत ने डेंजर क्लब को 38-27 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. गर्ल हाई स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं बालक वर्ग के फाइनल में अकादमी ने शहडोल वॉरियर्स को 26-08 के एकतरफा मुकाबले में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. नन्ही स्टार क्लब तीसरे स्थान पर रहा.

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद पर रघुवर दास ने उठाए सवाल, कहा- ‘युवाओं के भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

जामताड़ा में कबड्डी का भविष्य उज्ज्वल

प्रतियोगिता का उद्घाटन मिहिजाम नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार है. उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जामताड़ा और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा नगर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. समापन समारोह में जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष एवं जामताड़ा ओलंपिक संघ के मीडिया प्रभारी मनीष बरनवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनिमेष मधुकर, मिहिजाम नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल गुप्ता, जामताड़ा जिला स्विमिंग संघ के सचिव देवाशीष घोष, वार्ड पार्षद रवि मिस्त्री, वार्ड परिषद प्रतिनिधि गोलू साव, ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सचिव राज कमल सिंह, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के पूर्व सचिव अरविंद कुमार ओझा, राजवीर पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे. आयोजन के सफल संचालन पर अकादमी के सचिव राज कमल सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह, दर्शकों की भारी उपस्थिति और रोमांचक मुकाबलों ने यह साबित कर दिया है कि जामताड़ा में कबड्डी का भविष्य उज्ज्वल है और जिले की खेल प्रतिभाएं लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही हैं.

Jamtara, Om Prakash Kabaddi Academy India's double blast, became champions in both boys and girls categories

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: PTC-मटवारी मार्ग पर नगर निगम की कार्रवाई पर भाकपा का कड़ा रुख, बिना नोटिस 40 फुटपाथ दुकानें ढहाने के खिलाफ जन आंदोलन का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *