Bokaro: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 2 सी के स्ट्रीट संख्या 9 के क्वार्टर नंबर 1011 निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन झपट कर बदमाश फरार हो गए. घटना रविवार को दिन करीब तीन बजे की है, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना पर पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर बाइक तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.
ग्लैमर बाइक पर सवार थे दोनों बदमाश
घटना के संबंध में शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह सड़क पर पैदल चल रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली. उन्होंने बताया कि एक बदमाश हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा टोपी लगाए था. स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान कर ली गई है. जल्द ही दोनों बदमाश पुलिस के शिकंजे में होंगे. शहर में नाकेबंदी कर बाइक और दोनों सवारों की तलाश तेज कर दी गई है.
ALSO READ: सिमडेगा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की AGMसंपन्न, क्रिकेट विकास को लेकर बनी नई रणनीति
