Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, किसान मजदूरों के जेलभरो आंदोलन का आंदोलन को दिया समर्थन

Koderma: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का तीसरा वार्षिक सम्मेलन होटल कृष्णा परिसर में रविवार को संपन्न हो गया. मजदूरों के...

Koderma: All India Loco Running Staff Association's annual conference concludes; support extended to the farmers' and workers' 'Jail Bharo' (fill the jails) agitation.

Koderma: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का तीसरा वार्षिक सम्मेलन होटल कृष्णा परिसर में रविवार को संपन्न हो गया. मजदूरों के संघर्ष की पहचान लाल झंडा फहराकर सम्मेलन की शुरूआत हुई. जहां शहीद बेदी पर अतिथियों और प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया. सम्मेलन की अध्यक्षता धनबाद मंडल के अध्यक्ष एस. के. सिंह ने किया. जबकि संचालन शाखा सचिव कपिन्दर कुमार ने किया. सम्मेलन का विधिवत उदघाटन अलारसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज भगत ने किया.

मजदूरों के जेलभरो आंदोलन का नैतिक समर्थन की किया घोषणा

मुख्य वक्ता साउथ ईस्टर्न रेलवे सचिव और अर्बन कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर एस.पी. सिंह ने केन्द्र सरकार की मजदूर, किसान, छात्र युवा विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए रेलवे के लोको रनिंग स्टाफ के ऊपर दमन, शोषण का जमकर विरोध किया. उन्होंने आने वाले दिनों में 08 घंटे ड्यूटी, 46 घंटे सामुहिक रेस्ट, रात्री में 2 घंटे से अधिक लगातार ड्यूटी नहीं, 36 घंटे में मुख्यालय वापसी आदि मुद्दों पर जबरदस्त आन्दोलन का आह्वान किया. हाजीपुर जोनल सचिव ए. के राऊत और अध्यक्ष डी. पी. श्रीवास्तव ने 10 अगस्त के किसान, मजदूरों के जेलभरो आंदोलन का नैतिक समर्थन की घोषणा किया.

सार्वजनिक संस्थाओं के निजीकरण का विरोध करने का आह्वान

उन्होंने लोको पायलट के किलो मीटर भत्ता को केन्द्र सरकार द्वारा समाप्त करने की साजिश का विरोध किया. कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने रेलवे सहित देश के तमाम सार्वजनिक संस्थाओं के निजीकरण का विरोध करने का आह्वान किया. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश गंभीर दौर से गुजर रहा है. केन्द्र की वर्तमान मोदी सरकार कॉरपोरेट परस्त नीतियाँ लागू कर रही है और मजदूर कर्मचारियों को गुलाम बनाने के लिए चार लेबर कोड को लाया गया है. जिसके खिलाफ एकजुट संघर्ष तेज करना होगा. सम्मेलन को ईसीआरईयू के मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह, केन्द्रीय सहायक मंत्री डी. बी. दीन ने भी संबोधित किया.

धनबाद मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोको रनिंग स्टाफ हुए शामिल 

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए शाखा कमिटी का चुनाव किया गया. जिसमें आशुतोष कुमार अध्यक्ष, सचिव दिवाकर कुमार, उमा शंकर प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष और अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष के अलावा अजीत कुमार, श्याम नारायण उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार, श्याम किशोर, एन के सिंह, सतीश कुमार सहायक सचिव, प्रभाकर कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, सुजेश कुमार, मो आफताब, सुधीर कुमार, राजू कुमार संगठन सचिव एवं कपीन्द्र कुमार अंकेक्षक तथा आई के भारती, धनराज, अमित कुमार, नीलू कुमारी कार्यकारिणी सदस्य चूने गए. सम्मेलन में धनबाद मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोको रनिंग स्टाफ शामिल हुए.

ALSO READ : विश्व आदिवासी दिवस: लोहरदगा में आदिवासी अस्मिता और संस्कृति का भव्य उत्सव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *