Koderma: डोमचांच प्रखंड की बच्छेडीह पंचायत में 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित जलमीनार, पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन रविवार को किया गया. पंचायत की मुखिया बीना देवी ने विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर योजनाओं का उद्घाटन किया. विकास योजनाओं के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.
अलग-अलग टोला में पूरी हुईं विकास योजनाएं
बच्छेडीह के टोला दुधपनिया में नाली और जलमीनार का निर्माण कराया गया है. वहीं मस्जिद गली में सतार मियां के घर से सिमर पेड़ तक नाली बनाई गई है. बच्छेडीह टोला तड़ियापर में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को पेयजल, जल निकासी और आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

पेयजल और जलजमाव की समस्या होगी दूर
उद्घाटन के मौके पर मुखिया बीना देवी ने कहा कि पंचायत के लोगों को लंबे समय से पेयजल और जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. उन्होंने कहा कि जलमीनार के चालू होने से संबंधित टोला-मोहल्लों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जबकि नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या दूर होगी.
पंचायत के विकास को दी जाएगी प्राथमिकता
मुखिया ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा. पंचायत के समग्र विकास के लिए आगे भी प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं संचालित की जाएंगी. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता है.
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
मौके पर वार्ड सदस्य मनोज यादव, युसूफ अंसारी, सुरेश यादव, समाजसेवी किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, पुनीत यादव, दशरथ यादव, कार्तिक यादव, काली पांडेय, दुर्गा पांडेय, विष्णुदेव यादव, प्रभु यादव, उमेश यादव, हाजी छोटू मियां, बहादुर मियां, शंभू यादव, प्रकाश यादव, रामी यादव, गोलू यादव, अमित कुमार यादव, भागी यादव, कैलाश यादव, मुनिया देवी, चिंता देवी, बटेसिया देवी, अकल महतो, किसुंधारी महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.
ALSO READ: हजारीबाग में कानूनी जागरूकता के साथ विकास की सौगात: प्रखंड मुख्यालय में मेगा विधिक शिविर, 40 महिला समूहों को 2.50 करोड़ की सहायता

