Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अजहर आलम, लोगों ने दी बधाई

Koderma: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मरकच्चो प्रखंड के पंचायत नावाडीह के ग्राम लोहोंडियो निवासी अजहर...

मरकच्चो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अजहर आलम, लोगों ने दी बधाई

Koderma: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मरकच्चो प्रखंड के पंचायत नावाडीह के ग्राम लोहोंडियो निवासी अजहर आलम को मरकच्चो प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद पर मनोमानित किया गया. इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अजहर आलम ने कहा कि हम बिना किसी जाति, धर्म के वर्ग या राजनीतिक भेदभाव के सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करेंगे.

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का करेंगे काम  

शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. वही प्रखंड अध्यक्ष बनने पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी. बधाई देने वाले आगामी मुखिया उम्मीदवार मो यूसुफ अली, एम चंद्रा, मास्टर दीनानाथ चौहान, खुर्शीद आलम, गुलाम मुस्तफा, आसीन मियां, सफीक आलम, नूर आलम, इरफान मियां, रामेश्वर रज्जक, रमेश साव, जमील मियां, नसीम मियां एवं अफजल मियां ने मिठाई खिलाकर व फूल माला देकर बधाई दी.

ALSO READ : जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 7 सिम कार्ड बरामद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *