Koderma: अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मरकच्चो पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब नष्ट किया . थाना प्रभारी बमबम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने मरकच्चो थाना क्षेत्र के हृदयस्थली बंधन चौक के समीप बबुन सिंह के घर से बरामद महुआ शराब को नष्ट किया.
शराब विक्रेता मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध शराब का कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा. हालांकि, पुलिस ने बरामद 20 लीटर महुआ शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया, छापेमारी दल में एसआई गोविंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है, पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


