Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 7 सिम कार्ड बरामद

Jamtara: आज, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर...

Jamtara: Cyber police station arrested the accused of online fraud, recovered 6 mobile phones and 7 SIM cards.

Jamtara: आज, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की पुलिस ने बागडेहरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल एवं उनकी टीम ने की. बागडेहरी थाना क्षेत्र के सुवक्षीडीह गांव निवासी विश्वजीत सरकार (19 वर्ष) को साइबर अपराध के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. वहीं बागडेहरी-मुड़ाबेड़िया मार्ग पर पुल के समीप भी छापेमारी की गई. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आईटी एक्ट तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड तथा 1 आधार कार्ड बरामद किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के एलपीजी गैस सब्सिडी बंद होने तथा उसे पुनः चालू कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था. उसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है. आरोपी को दबोचने में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी, अपराधियों के हौसले बुलंद : भाजपा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *