कोडरमा: गांवों के विकास की बनेगी बेहतर योजना, कोडरमा में वीएलई को मिला डिजिटल प्रशिक्षण

Koderma: जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), कोडरमा में आयोजित वीएलई का दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं निर्णय ऐप प्रशिक्षण...

Koderma
वीएलई को मिला जीपीडीपी और निर्णय एप का प्रशिक्षण

Koderma: जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), कोडरमा में आयोजित वीएलई का दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं निर्णय ऐप प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दूसरे दिन कोडरमा, डोमचांच और चंदवारा प्रखंड के वीएलई ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया.

जीपीडीपी तैयार करने और योजनाओं के चयन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर देवेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, योजनाओं के चयन, प्राथमिकता निर्धारण और निर्णय ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने पंचायत स्तर पर बेहतर योजना निर्माण और क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया.

निर्णय ऐप में डाटा एंट्री और रिपोर्ट तैयार करने का कराया अभ्यास

प्रशिक्षण में वीएलई को निर्णय ऐप में आंकड़ों की प्रविष्टि, पंचायत स्तर की योजनाओं का संकलन, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.

अधिकारियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, कोडरमा, प्रखंड समन्वयक, कोडरमा प्रखंड, बीपीएम सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी.

ALSO READ: गुमला: “समय पर एंबुलेंस-ऑक्सीजन मिल जाती तो बच जाती बेटी…” शिवानी की मौत पर चैनपुर अस्पताल के खिलाफ फूटा जनआक्रोश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *