Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

Koderma: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं NDA के विधायकों ने विधानसभा परिसर में...

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक

Koderma: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं NDA के विधायकों ने विधानसभा परिसर में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा विधायक “नौकरी के दुश्मन” लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया.

CBI जांच और पुनर्परीक्षा की उठाई मांग

प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए JPSC-JSSC की पूरी भर्ती प्रक्रिया की CBI जांच कराने की मांग उठाई. साथ ही विवादित एवं त्रुटिपूर्ण परीक्षाओं को रद्द कर पारदर्शी, निष्पक्ष और शीघ्र पुनर्परीक्षा आयोजित करने की मांग की.

युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रहेगी : डॉ. नीरा यादव

इस प्रदर्शन में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल रहीं. उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए भाजपा का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और नियुक्तियों में हो रही देरी से लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी.

ALSO READ: नगर पंचायत कोडरमा की चतुर्थ बोर्ड बैठक सम्पन्न, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई स्वीकृति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *