Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : खुदाई में मिला कोयला जैसा पदार्थ, ग्रामीण कर रहे जांच की मांग

Koderma : जिला के सतगावां प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत मौजा धुबाडीह में जमीन खोदने के दौरान कोयला जैसा दिखने वाला एक...

कोयला जैसा पदार्थ,

Koderma : जिला के सतगावां प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत मौजा धुबाडीह में जमीन खोदने के दौरान कोयला जैसा दिखने वाला एक काला ठोस पदार्थ मिला. जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में किसी कार्य के लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान जमीन के नीचे से काले रंग का एक बेहद ठोस पदार्थ निकला. पहली नजर में यह बिल्कुल कोयले जैसा प्रतीत हो रहा है. जैसे ही यह खबर आसपास के गांवों में फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोग इस पदार्थ को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है. ग्रामीणों का मानना है कि अगर जांच में यह पदार्थ वास्तव में कोयला साबित होता है, तो इस सुदूरवर्ती क्षेत्र की किस्मत बदल सकती है. इससे सतगावां और आसपास के इलाकों में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा या कोयले के भंडार होने की बड़ी संभावना को बल मिलता है.

जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील

हालांकि, इस खोज को लेकर अभी तक प्रशासन या भू-वैज्ञानिक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है. विशेषज्ञों द्वारा लैबोरेट्री जांच किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह वाकई में कोयला है या फिर कोई अन्य खनिज पदार्थ. मामले की गंभीरता और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है. लोगों ने मांग की है कि उक्त स्थल पर विशेषज्ञों की टीम भेजकर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाए ताकि इस रहस्य से पर्दा उठ सके. फिलहाल, यह विषय पूरे सतगावां प्रखंड में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

 

ALSO READ : श्रावणी मेला 2026: देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 8743 जवान रहेंगे तैनात

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *