Koderma: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए. जनता दरबार के दौरान निर्माण कार्य कर रास्ता रोकने, जबरन तालाब का कार्य करने, गैस कनेक्शन, ग़लत तरीके से राशन उठाव करने राशन कार्ड डिलिट करने के संबंध में, जमीन पर जबरन जोतने एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में आए मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की समुचित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उनका अविलंब समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए.

AlsoRead:सरकार के रवैये पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- भर्ती सुधार नहीं हुआ तो CM आवास का होगा घेराव

