Koderma: चंदवारा प्रखंड के सभागार में पिछले दिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा के निर्देशानुसार शिविर में आवेदन करने वाले आवेदकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया. निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदकों को उनके लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए. इस दौरान परिवहन विभाग के प्रतिनियुक्त कर्मियों की मौजूदगी में वितरण कार्य संपन्न कराया गया.

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर आवेदकों ने जताई खुशी
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आवेदकों ने खुशी जताई और कहा कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित होने से उन्हें जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हुई. परिवहन विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को प्रखंड स्तर पर ही परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकें.

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति: नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, JSSC से मांगा विस्तृत जवाब


