कोडरमा: डोमचांच में अज्ञात वाहन की चपेट में चार महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशपुर के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने...

अज्ञात वाहन की चपेट में चार महिलाएं

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशपुर के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने चार महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में सभी महिलाएं घायल हो गईं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं महेशपुर स्टेशन की ओर स्थित अपने खेत से काम कर घर लौट रही थीं. कुछ महिलाएं घास लेकर जा रही थीं. इसी दौरान महेशपुर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

घायलों की पहचान लक्ष्मी देवी (39), पति पवन कुमार मेहता, कंचन देवी (45), पति अशोक मेहता और कंचन देवी (36), पति राजेश मेहता, सभी निवासी बिधिन पिंडा कालीमंडा के रूप में हुई है. वहीं, चौथी घायल महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है.स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को डोमचांच रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.

ALSO READ: चाईबासा: सोनाराम सिंकू के अभिनंदन समारोह को लेकर कांग्रेस की बैठक

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके. पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *