Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : आधा दर्जन अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, एक बाइक जब्त

Koderma : जिला के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते...

अवैध शराब भट्टियां

Koderma : जिला के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस के साथ मिलकर जंगल में संचालित आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया. मौके से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि खेती का मौसम होने के बावजूद शराब माफिया झरना का पानी ऊपर से रोक देते हैं. जिससे किसानों को धान का बिचड़ा तैयार करने में भारी परेशानी हो रही है. इसी समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर अवैध शराब के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का निर्णय लिया.

ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पुलिस को दिया

बैठक के बाद 83 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सतगावां थाना को सौंपा. आवेदन मिलते ही सतगावां पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को लेकर कटैया जंगल पहुंचे और छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. मौके पर मिले करीब 10 क्विंटल जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई. अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या अन्य गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

जंगलों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार

ग्रामीणों का आरोप है कि सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार, रतनपुर, धुरशाही, बैशखी, कानीकेंद, कटैया, कैरी, ढाब और राजाबर के जंगलों में बड़े पैमाने पर जंगलों की अवैध कटाई कर महुआ शराब की दर्जनों भट्टियां संचालित की जा रही हैं. यहां तैयार होने वाली अवैध महुआ शराब की खेप बड़े पैमाने पर बिहार भेजी जाती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है.

 

ALSO READ : प्रशासनिक उपेक्षा या IAS का ईगो वॉर, झारखंड में IFS क्यों सिमट रहे ‘स्पेशल सेक्रेटरी’ की फाइलों में

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *