Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सतगावां में कुष्ठ एवं टीबी के कार्यों का निरीक्षण

Koderma: आज जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कोडरमा डॉ रमण कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां अंतर्गत क्षेत्रों में...

koderma tb program

Koderma: आज जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कोडरमा डॉ रमण कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां अंतर्गत क्षेत्रों में कुष्ठ एवं टीबी के कार्यों का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में सतगावां के मोहनपुर ग्राम में कुष्ठ के इलाजरत मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने चिकित्सा सहायक श्यामाकांत को मरीजों के सभी पारिवारिक एवं सामाजिक संपर्क के व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफैंपिशन खिलाने का निर्देश दिया. मरीजों की जांच के क्रम में एक कुष्ठ मरीज में रिएक्शन के लक्षण मिलने पर तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश द्वारा कुष्ठ मरीजों एवं उनके सभी संपर्कों की जांच की गई एवं उन्हें तत्काल दवा दी गई. निरीक्षण के क्रम में डॉ रमण ने आयुष्मान आरोग्य शिविर कटैया, भखरा में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत हैंड हेल्ड Xray की जांच की.

शिविर आयोजित की जा रही है 

उन्होंने बताया कि टी बी के लिए चिन्हित High Risk वाले ग्राम में यह शिविर आयोजित की जा रही है. इसमें 14 साल से ऊपर के लोगों का हैंड हेल्ड Xray के माध्यम से छाती का X-ray करके टीबी बीमारी का स्क्रीनिंग किया जा रहा है. मौके पर डॉ सुरेश, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, चिकित्सा सहायक श्यामकांत, एएनएम प्रीति कुमारी, MPW सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

AlsoRead:कोडरमा SP ने मुहर्रम को लेकर डोमचांच और मरकच्चो के संवेदनशील स्थानों का किया निरिक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *