Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: रामनवमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, तलवार से युवक का सिर फटा, रिम्स रेफर

कोडरमा: जिले के झुमरी तिलैया में शुक्रवार की देर रात रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा उस समय मातम...

कोडरमा: जिले के झुमरी तिलैया में शुक्रवार की देर रात रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. इस घटना में तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी 20 वर्षीय युवक वीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात झंडा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी. जुलूस तिलैया थाना के समीप से होकर प्रखंड मैदान की ओर बढ़ रहा था. जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जुलूस में शामिल युवा लाठी-डंडे और तलवारों से हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे. सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस भव्य दृश्य को देखने के लिए जमा थे. इसी दौरान गांधी स्कूल रोड निवासी वीर कुमार अपने दोस्तों के साथ झांकी देख रहे थे.तभी अचानक करतब दिखा रहे एक अज्ञात युवक का संतुलन बिगड़ गया. हाथ में लहराती हुई तेज धारदार तलवार सीधे वीर कुमार के सिर पर जा लगी. वार इतना जोरदार था कि वीर का सिर गंभीर रूप से फट गया और वह देखते ही देखते खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुई इस घटना से उत्सव के माहौल में चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों और वीर के दोस्तों ने तुरंत सक्रियता दिखाई. मौके पर मौजूद भीड़ के कारण एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए, आनन-फानन में एक ई-रिक्शा को रोका गया और घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वीर के घाव को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और सिर की गंभीर चोट को देखते हुए उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई. बेहतर इलाज और न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल रिम्स रांची रेफर कर दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *