Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : बिजली बिभाग की बड़ी लापरवाही, दो कमरे के लिये उपभोक्ता को सौंपा 36 लाख 44 हजार 364 रुपये का बिल

Koderma : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. शहर के कोलटेक्स क्षेत्र स्थित एक साधारण दो कमरे के मकान के...

JBVNL

Koderma : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. शहर के कोलटेक्स क्षेत्र स्थित एक साधारण दो कमरे के मकान के उपभोक्ता स्वरूप सरकार को 36 लाख 44 हजार 364 रुपये का बकाया बिजली बिल थमा दिया. हैरत की बात यह है कि उपभोक्ता का दावा है कि वे पिछले कई महीनों से बिल में सुधार कराने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय अब विभाग ने कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर दिया है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोडरमा की ओर से जारी नोटिस में 15 दिनों के भीतर 36,44,364 जमा करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन विच्छेद करने और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

अन्य उपभोक्ताओं को भी भेजा लाखों में बिल

इसके साथ ही कोडरमा के लखीबागी में महेश पाण्डेय को 69 लाख 76 हजार 492 रुपये, कानूनगो बीघा की रूपा सामंता को 4 लाख 25 हजार 489 रुपये, रंजीत सिंह को 1 लाख 66 हजार 662 रुपये, सुजानपुर के अनिल कुमार को 1 लाख 33 हजार 419 रुपये, नयाडीह के रामू पासवान को 1 लाख 26 हजार 582 रुपये और राज इंटरनेशनल स्कूल को 1 लाख 6 हजार 827 रुपये का बिल भेजा गया है. यह सभी डिस्प्यूटेड बिल कि श्रेणी में रखे गए हैं, पर महीनों बीत जाने के बाद भी बिल सुधारा नहीं गया है.

आवेदन देने पर मिला आश्वासन

इधर, उपभोक्ता स्वरूप सरकार का कहना है कि उनके घर की वास्तविक बिजली खपत इतनी नहीं हो सकती कि लाखों रुपये का बिल बन जाए. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर बिल में सुधार की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला. अब डिस्कनेक्शन नोटिस मिलने से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक साधारण दो कमरे के मकान का बिजली बिल आखिर 36 लाख रुपये कैसे बन गया. अगर यह विभागीय या तकनीकी त्रुटि है तो महीनों बाद भी उसे ठीक क्यों नहीं किया गया.

 

ALSO READ : खाड़ी देशों की यात्रा में एस जयशंकर, कतर के प्रधानमंत्री से की उर्जा, व्यापार और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *