कोडरमा : मरकच्चो पुलिस न गौ तस्करी कर रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित गौ तस्करी के...

cow smuggling

Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित गौ तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चार गाय और तीन बछड़ों को बरामद किया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामले की चर्चा तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, मरकच्चो थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर प्रेमनगर के समीप वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया.

4 गाय और 3 बछड़े बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन (नंबर JH 10 BM 9340) से चार गाय और तीन बछड़े बरामद किए गए. मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद के मधुबन निवासी उत्तम कर्मकार (34 वर्ष), सुखराम सिंह (70 वर्ष) तथा बोकारो जिले के चास निवासी उपेंद्र सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोवंशीय पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. इस संबंध में मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : चाईबासा: PLFI से साठगांठ करने के आरोपी रिंकू साहू को कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 साल कैद और 5 हजार का लगाया जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *