Koderma: जिले के मरकच्चो थाना में मंगलवार को बमबम कुमार (Bambam Kumar) ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थाना क्षेत्र में बिचौलियावाद पर अंकुश लगाना, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
Also Read: कोडरमा: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मांगा सहयोग
बमबम कुमार ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की.


