काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चा: मामा के बयान से बढ़ी हलचल, कौन हैं अनिरूद्ध रविचंदर जिनसे शादी के कयास

Kavya Maran’s wedding buzz: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ऑनर काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है. लंबे समय...

Kavya Maran's wedding buzz: Uncle's statement sparks controversy; who is Anirudh Ravichander, the rumoured wedding guest?

Kavya Maran’s wedding buzz: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ऑनर काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है. लंबे समय से अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब एक नया बयान सामने आने के बाद फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं. अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई जी महेंद्र ने हाल ही में केपीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया. उन्होंने अनिरुद्ध को बहुत सॉफ्ट लड़का बताते हुए कहा कि वह जल्द ही एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं. जो मुझे बताया गया है, उसके मुताबिक ये शादी पक्की है.’ हालांकि उन्होंने शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. काव्या की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह कोई आम लड़की नहीं हैं, बल्कि बहुत मेहनती और काबिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों की जोड़ी अच्छी है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में हूल दिवस की धूम: सिदो -कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा पूरा इलाका

Kavya Maran's wedding buzz: Uncle's statement sparks controversy; who is Anirudh Ravichander, the rumoured wedding guest?

अनिरुद्ध और काव्या का इस संबंध में नहीं आया है बयान

इन सब बातों के बावजूद, अनिरुद्ध और काव्या दोनों ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. दोनों हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप ही रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब दोनों का नाम साथ जोड़ा गया हो. साल 2025 में एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि उस समय अनिरुद्ध ने इन खबरों को मजाक में टाल दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘शादी? अरे भाई, थोड़ा चिल करो, अफवाहें फैलाना बंद करो.’

यह भी पढ़ें: चाईबासा: PLFI से साठगांठ करने के आरोपी रिंकू साहू को कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 साल कैद और 5 हजार का लगाया जुर्माना

Kavya Maran's wedding buzz: Uncle's statement sparks controversy; who is Anirudh Ravichander, the rumoured wedding guest?

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उनका गाना ‘व्हाए दिस कोलावेरी डी’ दुनियाभर में वायरल हुआ था और उन्हें खास पहचान दिलाई थी. वहीं, काव्या मारन देश के बड़े बिजनेस ग्रुप सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को भी संभालती हैं.

Kavya Maran's wedding buzz: Uncle's statement sparks controversy; who is Anirudh Ravichander, the rumoured wedding guest?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *