नशे की तस्करी और अवैध हथियारों पर पलामू पुलिस का ‘डबल एक्शन’, धराया 4 तस्करों का सिंडिकेट

Palamu: पलामू जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिपराटांड़ थाना...

Palamu Police's 'double action' against drug smuggling and illegal weapons, arrests syndicate of 4 smugglers

Palamu: पलामू जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिपराटांड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक किलो से अधिक गांजा, 17,600 रुपये नकद और दो पल्सर मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. इस पूरी कार्रवाई का खुलासा एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 ने एक प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार और हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है.

बाइक से एक लोडेड देसी कट्टा और कारतूस हुआ बरामद 

मामले की पहली कार्रवाई बहेरा बाजार क्षेत्र में हुई, जहाँ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीलेश कुमार पुलिस टीम ने तुरंत बहेरा बाजार पहुँचकर नाकेबंदी की और संदिग्ध पल्सर बाइक संख्या JH19C 9296 की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने मौके से ही नौडीहा, पिपराटांड़ निवासी गुड्डू साईं और कयूम साईं को हिरासत में ले लिया.

चारों गिरफ्तार आरोपियों को दिया न्यायिक हिरासत में

इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई टुनुदाग गांव के पास अंजाम दी गई, जहाँ पुलिस ने एक अन्य पल्सर बाइक संख्या JH02 AQ 1409 को रोककर जांच की. इस बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 1.020 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजे की बिक्री से कमाए गए 17,600 रुपये नकद मिले. पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों, देवेंद्र सिंह उर्फ टुनु सिंह और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पिपराटांड़ पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ALSO READ : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: स्वदेश लौटने पर भारोत्तोलन टीम का भव्य स्वागत, मीराबाई चानू ने कहा- ‘खुशी है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकीं’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *