Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: नन्हें खिलाड़ियों का शानदार खेल, 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

Hazaribagh: विष्णुगढ़ में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता एवं 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल...

hazaribaagh game news

Hazaribagh: विष्णुगढ़ में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता एवं 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने फीता काटकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है.

खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता में 12 वर्ष तक आयु वर्ग के नन्हें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया था तथा बच्चों की आयु के अनुरूप खेल मैदान का आकार भी छोटा रखा गया था. प्रतियोगिता में प्रखंड के नौ विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर रोमांचक मुकाबले खेले. फाइनल मुकाबले में उच्च विद्यालय सारूकुदर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरकी की टीम उपविजेता रही. विजेता एवं उपविजेता टीमों को मांडू विधायक प्रतिनिधि महादेव महतो तथा गौतम कुमार वर्मा ने शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण के बाद सभी खिलाड़ियों को भोजन कराया गया और उन्हें उनके गार्ड शिक्षकों के साथ सुरक्षित घर के लिए रवाना किया गया.

सफल संचालन किया गया 

राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी का मार्गदर्शन रहा. कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी कुणाल कुमार ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण 29 जून, 2026 से आयोजित होगा, जिसमें प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों की अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी.

AlsoRead:पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा : हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी रहे मौजूद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *