कोडरमा : हल्की बारिश में ही भर गई तिलैया की सड़कें, नगर प्रशासन की खुली पोल

Koderma : जिले के झुमरीतिलैया शहर में हुई हल्की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी. महज...

Monsoon

Koderma : जिले के झुमरीतिलैया शहर में हुई हल्की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी. महज कुछ देर की बारिश के बाद ही शहर की मुख्य सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया. नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के कई जगहों पर पानी भर गया. सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं.

स्थानीय लोगों का आरोप

वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है. कई जगहों पर बाइक सवार गिरकर बाल-बाल बचे. पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. दुकानदारों ने बताया कि हर बार बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं करता. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नाली और नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. नतीजा यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही शहर की सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है. स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. नगरवासियों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए ठोस योजना बनाकर नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके.

Also Read : झारखंड में जमीन-मकान खरीदना होगा महंगा, ट्रांसफर पर देना होगा 10% अतिरिक्त अधिभार, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *