कोडरमा: बांसडीह के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Koderma: कोडरमा. जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियाडीह – तेतरोन मुख्यमार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की...

बांसडीह के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Koderma: कोडरमा. जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियाडीह – तेतरोन मुख्यमार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बांसडीह (कारीपहरी) के समीप घटी. जानकारी के अनुसार लालूडीह निवासी अफसर अंसारी 25 वर्ष, पिता जुमन अंसारी बाइक से अपनी ससुराल जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर डोंगोडीह निवासी सेफ अली, पिता साकीर हुसैन सवार था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की रास्ते मे हो गई मौत, दूसरे की स्थिति नाजुक

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में अफसर अंसारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सेफ अली का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस पहुंचने से पहले परिजन पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को ले गए और दोनों घायल को अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल ले गए जहाँ एक की रास्ते मे मौत हो गई जबकि एक कि सदर अस्पताल मे प्राथमिक की उपचार के बाद डॉक्टरों ने राँची के रिम्स रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की तैयारी मे जुट गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है.

ALSO READ : दुनिया में कितने प्रकार के मोर पाए जाते हैं? जानिए उनके बारे में रोचक जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *