Click Here
Click Here
Click Here

दुबई में तनाव के बीच फंसीं लारा दत्ता, बेटी के साथ शेयर किया डरावना अनुभव

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की खबरों से हर कोई वाकिफ है. इसका असर न केवल आम जनता बल्कि बड़े-बड़े...

NEWS DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की खबरों से हर कोई वाकिफ है. इसका असर न केवल आम जनता बल्कि बड़े-बड़े फिल्म सितारों पर भी दिखाई दे रहा है.बता दें कि मिस यूनिवर्स रह चुकीं और बॉलीवुड एक्ट्रेस Lara Dutta इस वक्त अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं. उन्होंने वहां के डरावने हालात का अनुभव अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया है.

लारा दत्ता ने साझा किया दुबई का अनुभव.
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे हैं. लगातार उड़ते फाइटर जेट्स, तेज धमाकों की आवाज और हिलती खिड़कियां किसी को भी डरा सकती हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि United Arab Emirates की सरकार स्थिति को संभालने में बेहतर काम कर रही है और लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

सोनू सूद मदद के लिए आए आगे.
लारा दत्ता ने भावुक होते हुए कहा कि ऐसे हालात में भी कई लोग देश को संभालने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिनके प्रति उन्हें बेहद सम्मान है.इस बीच एक्टर Sonu Sood भी दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने जरूरतमंदों को मुफ्त और सुरक्षित रहने की सुविधा देने की बात कही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *