सावन की अंतिम सोमवारी: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात सड़कों पर उतरे रांची SSP, स्वर्णरेखा नदी से पहाड़ी मंदिर तक के  मार्ग किया निरीक्षण

Ranchi: सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है....

SSP राकेश रंजन

Ranchi: सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. रविवार की आधी रात को  एसएसपी राकेश रंजन खुद सुरक्षा और विधि व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे. उन्होंने कांवरियों के मार्ग का औचक निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

अधिकारियों की टीम के साथ नापा रूट

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन के साथ सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस की टीम ने चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से अपनी गश्त शुरू की, जहां से कांवरिए पवित्र जल उठाते हैं. इसके बाद अधिकारियों का काफिला कर्बला चौक और मेन रोड होते हुए सीधे पहाड़ी मंदिर तक पहुंचा. 

 

सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर दिए कड़े निर्देश

सावन की अंतिम सोमवारी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे, इसके लिए एसएसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित थाना प्रभारियों को कई अहम निर्देश दिए.

Read Also: CUJ मनातू कैंपस में खराब भोजन को लेकर छात्रों का धरना, दो छात्र भूख हड़ताल पर

SSP ने दिए कई दिशा निर्देश

– पुख्ता सुरक्षा बल: कावरिया मार्ग और पहाड़ी मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

– ट्रैफिक व्यवस्था: मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग के स्पष्ट निर्देश.

– सीसीटीवी और निगरानी: संवेदनशील इलाकों और भीड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी.

– श्रद्धालुओं की सुविधा: कतारबद्ध तरीके से दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश.

– औचक निरीक्षण के बाद एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *