लातेहार पुलिस का ऑपरेशन ड्रैगन 228 सफल: JJMP के उग्रवादी गिरफ्तार, AK-47 और SLR समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Latehar: लातेहार पुलिस का ऑपरेशन ड्रैगन 228 सफल हुआ. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए...

Latehar: लातेहार पुलिस का ऑपरेशन ड्रैगन 228 सफल हुआ. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का दो उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. बुधवार को एसपी कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जिले के कुरुमखेता जंगली क्षेत्रों में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया गया.

इस दौरान पुलिस टीम ने मनोज लोहरा और महादेव सिंह नाम के दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. इन उग्रवादियों के पास से दो एसएलआर रायफल और एक एके- 47 राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का मुख्य सरगना शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगलों में देखा गया है और वह किसी बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी महोदय ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया.

ऑपरेशन ड्रैगन 228: घेराबंदी और छापामारी

टीम ने जैसे ही कुरुमखेता जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, वहां पहले से मौजूद उग्रवादी पुलिस को देखते ही भागने लगे. सशस्त्र बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और खदेड़कर दो उग्रवादियों को धर दबोचा, हालांकि, उग्रवादी शंकर राम और उसके कुछ अन्य साथी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. एसपी ने स्पष्ट किया है कि फरार उग्रवादी शंकर राम और उसके दस्ते के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा. क्षेत्र में शांति भंग करने वाले किसी भी नक्सली संगठन को बख्शा नहीं जाएगा.

ALSO READ: BREAKING: झारखंड में तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, बेचते पकड़े गए तो होगी जेल, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *