Click Here
Click Here
Click Here

इमली पाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों को कानून संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी 

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित इमली पाड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा...

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित इमली पाड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सुनीति बाग एवं मिथुन बाग की विशेष उपस्थिति रही. 

पीएलवी श्वेता ने लोगों को किया जागरूक 

शिविर का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा न्यायिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था. इस दौरान पीएलवी श्वेता ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथुन बाग, उज्ज्वल दा, पूर्णिमा महानंद, आशा मुखी रानू तांती, सीमा सुरजो तांती, लक्ष्मी बाग समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Read Also: EXCLUSIVE: ACB ने मांगी नामकुम की तत्कालीन CO श्वेता वर्मा और कर्मचारी दीपक के खिलाफ PE की मंजूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *