Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में भीषण आगजनी: रूई दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Chaibasa: सदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से एक रूई दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना शहर...

chaibasa aagjani

Chaibasa: सदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से एक रूई दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना शहर के बस स्टैंड रोड स्थित बिहारी क्लब के समीप फुटपाथ पर संचालित मोहम्मद आसिफ की दुकान में सुबह करीब तीन बजे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल अन्य लोगों को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. दुकान में रखे गद्दे, रजाई, तकिया समेत मांगलिक कार्यक्रमों के लिए तैयार सामान ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे आग कुछ ही देर में विकराल रूप हो गई.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे और घटना के समय दुकान बंद थी. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य फुटपाथी दुकानदारों में भी भय और चिंता का माहौल है.

AlsoRead:रांची: जैप-1 में DSP और 334 पुलिसकर्मियों का कल होगा पासिंग आउट परेड, CM होंगे शामिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *