Lock Upp 2: शिवांगी जोशी पर शिल्पा शिंदे की टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Newswave Desk: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे...

Lock Upp 2
Lock Upp 2: Shilpa Shinde's comment on Shivangi Joshi sparks an uproar

Newswave Desk: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच तनाव खुलकर सामने आया. मंगलवार (14 जुलाई) के एपिसोड में शिल्पा ने श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान शिवांगी की निजी जिंदगी को लेकर कई विवादित टिप्पणियां कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

वर्जिनिटी को लेकर की टिप्पणी

एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान दावा किया कि शिवांगी ने उनसे कहा था कि वह शादी से पहले शारीरिक संबंधों में विश्वास नहीं रखतीं और खुद को वर्जिन बताती हैं. बातचीत के दौरान श्रेया ने कई बार शिल्पा को ऐसी बातें कैमरे पर न कहने की सलाह भी दी, लेकिन शिल्पा अपनी बात पर कायम रहीं. उल्लेखनीय है कि यह टिप्पणी पहले एक एपिसोड में मजाकिया अंदाज में सामने आई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)


“एक दिन इसकी मुझसे जोरदार लड़ाई होगी”

एपिसोड में उस समय माहौल और गरमा गया, जब कंट्रोलर की भूमिका निभा रहीं शिल्पा की बात शिवांगी ने नहीं मानी. इस पर नाराज शिल्पा ने श्रेया से कहा कि एक दिन उनकी और शिवांगी की जबरदस्त लड़ाई जरूर होगी. उन्होंने यह भी कहा कि शिवांगी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करतीं और वह शो खत्म होने से पहले उन्हें “ठीक करके जाएंगी”.

पर्सनल लाइफ को लेकर भी साधा निशाना

बातचीत के दौरान शिल्पा ने शिवांगी की निजी जिंदगी और कथित अफेयर्स का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि शिवांगी का जिन-जिन शोज में काम हुआ, वहां उनके सह-कलाकारों के साथ नाम जुड़ता रहा. इस दौरान उन्होंने कुछ अभिनेताओं के नाम भी लिए. हालांकि श्रेया ने उन्हें बार-बार कैमरे पर ऐसी बातें न कहने की सलाह दी, लेकिन शिल्पा ने अपनी टिप्पणी जारी रखी.

शिल्पा के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने किसी की निजी जिंदगी और व्यक्तिगत फैसलों पर इस तरह की टिप्पणी को अनुचित बताया है, जबकि कुछ लोग इसे रियलिटी शो का हिस्सा मान रहे हैं.

ALSO READ: Lock Upp 2: मिड वीक एविक्शन का बड़ा ट्विस्ट, अब किस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *