Lohardaga: झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. संघ ने वर्षों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनकी जिम्मेदारी, अनुभव और योगदान के आधार पर L-7 वेतन स्तर में समायोजित करने की मांग की. संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन से जुड़े विभिन्न कार्यों में ऑपरेटर लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे हैं. मांग को लेकर संघ 12 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.

हड़ताल खत्म करने के निर्देश पर जताई आपत्ति
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि 20 अगस्त को विभाग के साथ बैठक हुई, लेकिन L-7 में समायोजन पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ. इसके बावजूद 21 अगस्त को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्देश जारी कर दिया गया. इससे कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति है.
सरकार के समक्ष मांग रखने का आश्वासन
सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और दस्तावेजों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले को सरकार के समक्ष उठाएंगे. उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर कंप्यूटर ऑपरेटरों की L-7 में समायोजन की मांग मजबूती से रखेंगे और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. सांसद के आश्वासन के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई.
AlsoRead:SIR में 63 लाख से ज्यादा वोटरों को नोटिस, बिना सुनवाई किसी का नाम नहीं कटेगा

