Click Here
Click Here
Click Here

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, शादी से इनकार पर प्रेमी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने...

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केरेडारी के बुंडू निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के जेल जाने के बाद उसके परिजन मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

सोशल मीडिया से बढ़ी नजदीकियां, शादी से किया इनकार

बताया जाता है कि दीपक कुमार की दोस्ती खूंटी की रहने वाली युवती से 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्यार में बदल गया. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक टालता रहा और बाद में बात करना ही बंद कर दिया. इसके बाद युवती परिजनों के साथ युवक के गांव पहुंची, जहां समझौते की कोशिश हुई, लेकिन युवती ने इसे ठुकराते हुए केरेडारी थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने 10 फरवरी को खूंटी महिला थाना में भी लिखित शिकायत दी थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *