Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में जुटेगा राशन डीलरों का महाकुंभ, 18 को होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

Hazaribagh: जिला परिषद भवन स्थित सर्किट हाउस के सभाकक्ष में सोमवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

Hazaribagh ration dealers
जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की बैठक

Hazaribagh: जिला परिषद भवन स्थित सर्किट हाउस के सभाकक्ष में सोमवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद की अध्यक्षता एवं जिला सचिव अरुण राणा के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी 18 मई को हजारीबाग में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई. संघ ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया है.

मुंद्रिका कुंज में सजेगा सम्मेलन का मंच

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 मई को शहर के मुंद्रिका कुंज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन’ के केंद्रीय महासचिव विश्वंभर बसु शिरकत करेंगे. उनके साथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद और महासचिव संजय कुंडू भी मौजूद रहेंगे. सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे.

सांसद और विधायक भी होंगे आमंत्रित

संघ ने निर्णय लिया है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और सदर विधायक को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जन वितरण प्रणाली के डीलरों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाया जा सके. सम्मेलन में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य, डीलर और स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी.

बैठक में ये रहे मौजूद

रणनीति तैयार करने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार सिन्हा, अशोक चंद्रवंशी, टेको चंद महतो, राम प्रकाश वर्मा, अर्चना सिन्हा, शम्भू यादव, राम चरण करमाली, खुर्शीद आलम, दिलीप पासवान, सुकुल रजक, डोमन पांडे, राम कृष्ण दुबे, धनेश्वर महतो, श्याम सुंदर पांडे, बालेश्वर ठाकुर, नंदलाल तिवारी, राहुल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रामेश्वर राम, कूवर साव, अनुपम सिंह, सुखदेव साव, मो. इरशाद सहित कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *