हजारीबाग जिला परिषद चौक पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक 

Hazaribagh: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल जिला परिषद चौक पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया. तेज...

Zila Parishad Chowk
Major accident averted at Hazaribagh Zila Parishad Chowk

Hazaribagh: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल जिला परिषद चौक पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया. तेज रफ्तार एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और बीच सड़क पर फंस गया. घटना के समय चौक पर भारी भीड़ और लगातार वाहनों की आवाजाही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

कुछ देर के लिए थमा यातायात, लगा जाम 

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का अभियान शुरू किया. इस दौरान जिला परिषद चौक पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई. बाद में ट्रक को हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया गया.

नशे में ड्राइविंग की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

ALSO READ: EXCLUSIVE- झारखंड: राज्य पुलिस सेवा के 12 अफसरों की IPS में प्रोन्नति की तैयारी, पुलिस मुख्यालय ने मांगा आपराधिक व विभागीय रिकॉर्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *