Ranchi: अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शूटर का नाम सूरज बताया जा रहा है. पुलिस की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
रांची एसएसपी राकेश रंजन को जानकारी मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शूटर लंबे समय से फरार चल रहा था.

जमीन विवाद से जुड़ा था हत्याकांड
आपको बता दें कि अनिल टाइगर भाजपा से जुड़े हुए थे और जमीन का कारोबार करते थे. अनिल टाइगर हत्याकांड का मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था.
पुलिस ने बताया कि इस जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दिसंबर 2023 में हरमू निवासी विनोद पासवान के घर एक बैठक भी हुई थी. बैठक में देवव्रत और अनिल टाइगर के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर समझौता नहीं हो पाया था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. इसी दौरान देवव्रत ने अनिल टाइगर को धमकी देते हुए उस पर पिस्टल तान दी थी. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कुछ महीनों बाद अनिल टाइगर की हत्या कर दी गई थी.
ALSO READ: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी : दुमका और धनबाद में खुलेगा एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान
