Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी : दुमका और धनबाद में खुलेगा एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

Ranchi: झारखंड के युवाओं को विमानन के क्षेत्र में एक शानदार करियर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी...

Ranchi: झारखंड के युवाओं को विमानन के क्षेत्र में एक शानदार करियर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग (नागरिक उड्डयन प्रभाग) के तहत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने राज्य में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए कदम बढ़ा दिया है.यह संस्थान पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर दुमका, धनबाद, गिरिडीह या झारखंड के अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थापित और संचालित किया जाएगा. इसके लिए विभाग ने आधिकारिक तौर पर ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं.

डीजीसीए के नियमों के तहत मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में विमानों की मरम्मत और रखरखाव से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है. चयनित निजी एजेंसी या संस्थान को डीजीसीए कार -66 और डीजीसीए कार-147 नियमों के तहत इस एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का संचालन और प्रबंधन करना होगा. इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी कौशल बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. प्री-बिड मीटिंग 19 मई को होगी. ई-बिड 20 मई से जमा होंगे.बिड जमा करने की अंतिम तिथि पांच जून रखी गई है.

ALSO READ: मस्तिष्क की सक्रियता: जब पूरा मन संगीत बन जाता है

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *