Pakur: जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में आज सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु सुख शांति के लिए व्रत भी रखी. आपको बता दे की जेष्ठ मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस व्रत में महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख – समृद्धि की कामना की.
पति की लंबी उम्र के लिए
इस अवसर पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत का पालन करेंगे. महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि- विधान से पूजा अर्चना की. पूजा स्थलों पर वट सावित्री की पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की .पूजा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई सुहागिनों ने व्रत रखकर सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के पालन से पति की आयु लंबी होती है. साथ ही दांपत्य जीवन में सुख – समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.

AlsoRead:अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सुपारी किलर गिरफ्तार
