Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (आपदा प्रबंधन प्रभाग) ने राज्य में आपदाओं से निपटने और उनके शमन (Mitigation) के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत राज्य आपदा शमन निधि के लिए कुल 175.40 करोड़ रूपया की राशि के ट्रांसफर की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है.
केंद्र और राज्य का हिस्सा शामिल
जारी आदेश के अनुसार, इस कुल राशि में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का योगदान शामिल है. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा विमुक्त की गई प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में 131.60 करोड़ रूपया और राज्य सरकार का हिस्सा 43.80 करोड़ रूपया है. इन दोनों राशियों को मिलाकर कुल 175.40 करोड़ की राशि को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय उपबंध से अंतरण करने की मंजूरी दी गई है.
ALSO READ: रथ यात्रा : CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
