चतरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, सड़क पर झुका 11 हजार वोल्ट का तार, हादसे का खतरा

Chatra: जिले के कुंदा प्रखंड स्थित कोढ़हास गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी...

Electricity
Major negligence by the Electricity Department in Chatra

Chatra: जिले के कुंदा प्रखंड स्थित कोढ़हास गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. चतरा-कुंदा मुख्य मार्ग पर पिछले पांच दिनों से 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का खंभा झुक गया है और बिजली का तार सड़क की ओर लटक रहा है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

रोजाना सैकड़ों वाहन करते हैं आवागमन

कोढ़हास से बैलगड़ा होते हुए चतरा जाने वाला यह मार्ग जिला मुख्यालय से संपर्क का प्रमुख रास्ता है. इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, निजी और व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं. वहीं, स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का भी आवागमन होता है. झुका हुआ बिजली का खंभा और नीचे लटकता हाई-टेंशन तार किसी भी समय बड़े वाहन की चपेट में आ सकता है, जिससे गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है.

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता और संबंधित लाइनमैन को पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल झुके हुए खंभे और हाई-टेंशन तार को ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से पहले स्थिति को सुरक्षित बनाया जा सके.

ALSO READ: गिरिडीह : साइबर थाना के आरक्षी ने 8 लोगों से की 39 लाख से अधिक की ठगी, जब्त वाहनों को सस्ते में दिलाने का दिया झांसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *