पुलिस का बड़ा एक्शन: लोहरदगा और जमशेदपुर के 5 कुख्यात अपराधियों के ऊपर 10 लाख का इनाम घोषित

Ranchi: पुलिस ने झारखंड के पांच मोस्ट वांटेड अपराधियों के ऊपर 10 लाख रुपया का इनाम घोषित किया है. जिन अपराधियों के...

WANTED
पुलिस का बड़ा एक्शन: लोहरदगा और जमशेदपुर के 5 कुख्यात अपराधियों के ऊपर 10 लाख का इनाम घोषित

Ranchi: पुलिस ने झारखंड के पांच मोस्ट वांटेड अपराधियों के ऊपर 10 लाख रुपया का इनाम घोषित किया है. जिन अपराधियों के ऊपर इनाम की घोषणा की गई है यह सभी अपराधी जमशेदपुर जिले के रहने वाले हैं. जमशेदपुर से ताल्लुकात रखने वाले गैंगस्टर विक्रम शर्मा बहुचर्चित हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस ने यह कार्रवाई की है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे झारखंड के पांच कुख्यात अपराधी दो-दो लाख रुपये (कुल 10 लाख रुपये) का इनाम घोषित किया है. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के तार पूरी तरह से झारखंड के आपराधिक गलियारों से जुड़े हैं, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है.

इन 5 फरार अपराधियों पर घोषित हुआ इनाम

उत्तराखंड पुलिस ने जिन पांच आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा है, वे सभी झारखंड के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं. जिनमें आकाश कुमार प्रसाद बजरंग टेकरी, बागबेड़ा, जमशेदपुर,जितेंद्र कुमार साहू उलिडीह टैंक रोड, मानगो जमशेदपुर, अंकित कुमार वर्मा टंगरा टोली, लोहरदगा, आशुतोष कुमार सिंह आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर और विशाल सिंह गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर शामिल है.

क्या है पूरा मामला

इसी साल 13 फरवरी को देहरादून के पॉश इलाके डालनवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ‘सिल्वर सिटी अपार्टमेंट’ में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला और वहां का कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा देहरादून में एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था और यहीं से अपना कारोबार चला रहा था. 13 फरवरी को अज्ञात हमलावरों ने अपार्टमेंट में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद देहरादून के डालनवाला थाने में हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं), आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया था.

ALSO READ: पलामू : सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *